बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हटाये गये, 27 नवंबर 2023 को ही दिया गया था प्रभार

Updated:
विज्ञापन

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार

विभाग को पत्र लिख कर कहा था कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में कार्य की अधिकता है. ऐसे में उनको धनबाद मंडल कारा के अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार देना उचित नहीं है.

विज्ञापन

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, रांची के अधीक्षक बेसरा निशांत रॉबर्ट को राज्य सरकार ने हटा दिया है. उन्हें हजारीबाग स्थित कारा प्रशिक्षण संस्थान का प्राचार्य बनाया गया है. रॉबर्ट ने 27 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक का प्रभार लिया था. पिछले दिनों धनबाद मंडल कारा में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद वहां के जेल अधीक्षक को हटाते हुए उनकी जगह बेसरा निशांत रॉबर्ट को ही अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. पर इन्होंने धनबाद के जेल अधीक्षक का प्रभार ग्रहण नहीं किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने विभाग को पत्र लिख कर कहा था कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में कार्य की अधिकता है. ऐसे में उनको धनबाद मंडल कारा के अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार देना उचित नहीं है. इसलिए उन्हें धनबाद मंडल कारा के अधीक्षक के प्रभार से मुक्त किया जाये. दूसरी ओर मामले में राजनीतिक बयान भी आये थे.

Also Read: झारखंड सरकार अब बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल का सीसीटीवी फुटेज ईडी को देने को तैयार, आज जेल अधीक्षक होंगे पेश

  • हजारीबाग स्थित कारा प्रशिक्षण संस्थान का प्राचार्य बनाया गया

  • धनबाद मंडल कारा का अतिरिक्त प्रभार देने के बाद भी इन्होंने नहीं लिया था चार्ज

  • विभाग को पत्र लिख कहा था, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में ही है बहुत काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola