ePaper

रांची में बोले राहुल गांधी- मोदी की वजह से झारखंड के युवाओं को नहीं मिला रोजगार, किया 10 लाख नौकरी का वादा

Updated at : 18 Nov 2024 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
rahul gandhi in ranchi press conference

रांची के होटल बीएनआर में प्रेस को संबोधित करते राहुल गांधी. फोटो : अमित दास

Rahul Gandhi in Ranchi: विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म होने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की वजह से झारखंड सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई.

विज्ञापन

Rahul Gandhi in Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने बताया कि वर्तमान सरकार लोगों को रोजगार क्यों नहीं दे पाई. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि उनके गठबंधन की फिर से सरकार बनी, तो 5 साल में 10 लाख लोगों को रोजगार देगी. रोजगार देने के पिछले चुनाव का वादा याद दिलाने पर उन्होंने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

‘नोटबंदी, गलत जीएसटी की वजह से युवाओं को नहीं मिली नौकरी’

राहुल गांधी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड के युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई, इसकी वजह भाजपा सरकार की नोटबंदी और गलत जीएसटी लागू करना है. राहुल गांधी ने कहा कि इन्हीं 2 फैसलों की वजह से भारत में बेरोजगारी है. उन्होंने कहा कि ये कोई योजनाएं नहीं हैं, ये सब हुआ छोटे व्यापारियों को खत्म करने के लिए. साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि आज के समय में रोजगार पैदा करा आसान नहीं है.

‘बीजेपी ने झारखंड के सीएम को अरेस्ट किया, लेकिन वे झुके नहीं’

कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार भारत के छोटे व्यापारियों को खत्म कर देना चाहती है, ताकि अदाणी-अंबानी चीन का माल खरीदकर भारत में बेच सकें. राहुल गांधी ने कहा कि इसके बावजूद झारखंड के मुख्यमंत्री दम लगाकर काम कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि झारखंड के सीएम को बीजेपी ने अरेस्ट किया. उनको डराने-धमकाने की कोशिश हुई, लेकिन हेमंत सोरेन जी झुके नहीं.

मंईयां सम्मान योजना फ्री की योजना नहीं – राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान, बेरोजगारी भत्ता समेत तमाम योजनाओं की घोषणा कोई फ्री की योजना नहीं है. फ्री की योजना गलत शब्द है. यह जनता का अधिकार है, जो उसे दिया जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि 25 उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज मोदी सरकार ने माफ कर दिया. इसे कोई मुफ्त की योजना नहीं कहता है. मीडिया इसे विकास की योजना बताता है.

‘अदाणी-अंबानी को प्रक्रिया के तहत मिले फायदा, नहीं करेंगे विरोध’

राहुल गांधी से जब पूछा गया कि गुजरात की कांग्रेस सरकार ने 10 रुपए प्रति एकड़ की दर से बंदरगाह बनाने के लिए जमीन दी थी, तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए अगर किसी को जमीन दी जाती है, तो हम उसका विरोध नहीं करते. अदाणी-अंबानी को भी अगर प्रक्रिया के तहत कोई ठेका मिलता है, तो उससे हमारा विरोध नहीं है. जब प्रक्रिया को दरकिनार करके उनको कोई लाभ पहुंचाया जाता है, तो हम विरोध करते हैं. सरकार 3-4 अरबपतियों को पूरे देश का धन दे देना चाहती है, हम ऐसा नहीं होने देंगे.

Video: रांची में राहुल गांधी का पूरा प्रेस कॉन्फ्रेंस यहां देखें

पीएम मोदी के ‘एक रहेंगे, सेफ रहेंगे’ का उड़ाया मजाक

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के ‘एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे’ का भी मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि अदाणी-नरेंद्र मोदी-अमित शाह एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे. राहुल गांधी ने झारखंड के सभी जिलों में 500-500 एकड़ में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की घोषणा की. धान की एमएसपी 2400 रुपए से बढ़ाकर 3200 रुपए करने, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत हर गरीब परिवार को 7 किलो अनाज देने, 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने, 15 लाख रुपए तक के इलाज के लिए स्वास्थ्य बीमा कराने का वादा किया. हर महिला को हर महीने 2500 रुपए मंईयां सम्मान देने का वादा भी दोहराया.

Also Read

मणिपुर हिंसा पर रांची में बोले राहुल गांधी – नफरत फैलाओगे, तो आग लगेगी

Rahul Gandhi PC In Ranchi: राहुल गांधी ने जाति जनगणना का उठाया मुद्दा, ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे का उड़ाया मजाक

Jharkhand Chunav 2024: BJP की ये प्रत्याशी पैसा खर्च करने के मामले में सबसे आगे, जानें दूसरे स्थान पर कौन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola