Jharkhand Chunav 2024: BJP की ये प्रत्याशी पैसा खर्च करने के मामले में सबसे आगे, जानें दूसरे स्थान पर कौन

Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Nov 2024 2:01 PM

विज्ञापन

रागिनी सिंह, X

Jharkhand Chunav 2024: झरिया विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी रागिनी सिंह ने 17 लाख से अधिक खर्च कर चुकी है. वह धनबाद में सबसे अधिक खर्च करने के मामले में पहले स्थान पर हैं. टुंडी के मथुरा महतो दूसरे स्थान पर हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के सभी उम्मीदवार एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं. इसके लिए वे भारी भरकम रकम खर्च करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. धनबाद में पैसे खर्च करने के मामले में झरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह आगे हैं. वह 17 नवंबर तक 17 लाख एक हजार 297 रुपये खर्च कर चुकी है, जो कि इस जिले में सबसे अधिक है. वहीं, दूसरे नंबर पर टुंडी से जेएमएम प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो हैं. उन्होंने 16 लाख 86 हजार 548 रुपये खर्च किया है. धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने अबतक 14 लाख 22 हजार 957 रुपये खर्च किया है. कांग्रेस के अजय दुबे ने 17 नवंबर तक नौ लाख 21 हजार 676 रुपये खर्च किया है. सिंदरी से भाजपा प्रत्याशी तारा देवी ने 13 लाख 58 हजार 348 रुपये, इसी विधानसभा से सीपीआइएम प्रत्याशी चंद्रदेव महतो ने 11 लाख 64 हजार 117 रुपये चुनाव में खर्च किया है.

बाघमारा के शत्रुघ्न महतो ने खर्च किये 11.74 लाख

बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो ने 11 लाख 73 हजार 959 रुपये और इसी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव खर्च करने में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 17 नवंबर तक 10 लाख 30 हजार 176 हजार रुपये खर्च किया है. जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने आठ लाख 17 हजार 476 रुपये खर्च किया है. इसी तरह निरसा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेन गुप्ता ने सर्वाधिक 11 लाख 26 हजार 201 रुपये किये हैं.

Also Read: Jharkhand Election 2024: चुनाव आयोग से BJP को लगा झटका, JMM की शिकायत पर विवादित वीडियो हटाने का आदेश

झरिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ने 9 लाख से ज्यादा किये खर्च

निरसा विधानसभा क्षेत्र से ही झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अशोक मंडल ने पांच लाख एक हजार 713 रुपये व सीपीआइएम के प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने पांच लाख 90 हजार 467 रुपये खर्च किया है. झरिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने नौ लाख 99 हजार 249 रुपये खर्च किया है. इसके अलावा टुंडी से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के मोतीलाल महतो ने 14 लाख तीन हजार 339 रुपये व भाजपा के विकास कुमार महतो ने आठ लाख तीन हजार 582 रुपये खर्च किया है.

Also Read: धनबाद में आज तक किसी भी निर्दलीय ने नहीं दर्ज की जीत, BJP और कांग्रेस का रहा है दबदबा, जानिए पूरी हिस्ट्री

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola