ePaper

राहुल गांधी की झारखंड यात्रा की तैयारी में जुटे कांग्रेसी, रांची आ रहे हैं प्रभारी गुलाम अहमद मीर

Updated at : 09 Jan 2024 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी की झारखंड यात्रा की तैयारी में जुटे कांग्रेसी, रांची आ रहे हैं प्रभारी गुलाम अहमद मीर

राहुल गांधी 14 जनवरी को 6700 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से करेंगे. 20 मार्च को इसका समापन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होगा.

विज्ञापन

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की तैयारी झारखंड में जोर-शोर से चल रही है. इसी तैयारी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची आ रहे हैं. 11 जनवरी को सुबह 10:30 बजे राहुल गांधी की इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई है. रांची के मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन में होने वाली इस बैठक में प्रदेश प्रभारी जीए मीर मौजूद रहेंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने मंगलवार (नौ जनवरी) को यह जानकारी दी. मुंजनी ने बताया कि राहुल गांधी 14 जनवरी को 6700 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से करेंगे. 20 मार्च को इसका समापन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होगा. उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा संभवतः फरवरी के प्रथम सप्ताह में झारखंड में प्रवेश करेगी. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, झारखंड प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आठ दिनों तक रहेगी और इस दौरान राहुल गांधी करीब 804 किमी की यात्रा करेंगे.

मोरहाबादी के संगम गार्डेन में 11 जनवरी को होगी बैठक

सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाने के लिए 11 जनवरी को संगम गार्डेन में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. बैठक में प्रदेश विस्तारित कमेटी के पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों से कहा है कि वे इस बैठक में जरूर शामिल होंगे. इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के विस्तारित कमेटी के पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों/कार्यकारी अध्यक्षों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया गया है.

Also Read: राहुल गांधी को मुझसे प्यार है, इसलिए गोड्डा नहीं आएगी उनकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, बोले डॉ निशिकांत दुबे
Also Read: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तर प्रदेश के बाद झारखंड को सबसे ज्यादा समय देंगे राहुल गांधी
Also Read: झारखंड में धनबाद से शुरू होगी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, 804 किमी की करेंगे यात्रा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola