झारखंड के सात जिलों में 10 से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान

Published at :05 Dec 2023 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
world polio day

पोलियो का पहला चरण मई में चलाया गया था. इसके बाद दिसंबर में यह अभियान चलाया जा रहा है. सहिया वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से यह अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के सात जिलों बोकारो, देवघर, गिरिडीह जामताडा, पाकुड, रामगढ़ और साहिबगंज में 10 दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जायेगा. इस अभियान में नवजात शिशु से लेकर पांच वर्ष तक के लाखों बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जायेगी. भारत को वर्ष 2014 में ही पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन भारत के पड़ोसी पाकिस्तान-अफगानिस्तान जैसे देशों में अभी भी इसका वायरस मौजूद है. ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहल पर उससे बचाव के लिए भारत में सतर्कता बरती जा रही है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड, आइसी सेल के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ लाल मांझी ने बताया कि अभियान चलाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जायेगी.

इलाके में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

पोलियो का पहला चरण मई में चलाया गया था. इसके बाद दिसंबर में यह अभियान चलाया जा रहा है. सहिया वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से यह अभियान चलाया जायेगा. अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का सहारा लिया जा रहा है, इसके लिये होर्डिंग, पोस्टर, फ्लैक्स, बैनर और नुक्कड़ नाटक कर जागरूकता फैलायी जा रही है. पोलियो बूथ के अलावा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया जायेगा.

Also Read: Jharkhand News: 27 फरवरी से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलायी जायेगी दवा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola