मधुकान कंपनी के खिलाफ प्रस्तावित धरना जीएम के आश्वासन पर स्थगित
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 17 Nov 2025 9:03 PM
18 नवंबर को सीसीएल एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना अब स्थगित कर दिया गया है.
खलारी. मजदूरों के शोषण और श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मधुकान कंपनी के खिलाफ 18 नवंबर को सीसीएल एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना अब स्थगित कर दिया गया है. यह निर्णय एनके एरिया महाप्रबंधक द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद लिया गया. धरने से एक दिन पूर्व सोमवार को एनके एरिया महाप्रबंधक के बुलावे पर महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी और प्रबंधन के बीच वार्ता हुई. बैठक में महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने आश्वस्त किया कि सभी आउटसोर्सिंग कंपनियों के असंगठित मजदूरों से केवल आठ घंटे ही कार्य लिया जाएगा. साथ ही बकाया बोनस का भुगतान जल्द कराया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक संबंधित कंपनी बोनस का भुगतान नहीं करेगी, तब तक उसका बिल भुगतान भी रोक दिया जाएगा. जीएम के साथ हुई सफल वार्ता के बाद मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी मजदूरों के बीच पहुंचे और उन्हें सीसीएल प्रबंधन से मिले आश्वासनों की जानकारी दी. आश्वस्त होने के बाद आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया. वार्ता की जानकारी जिन मजदूरों को दी गयी, उनमें सलामत अंसारी, अशोक सिंह, अमजद खान, जसीम अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, चंदन कुमार, मुमताज अंसारी सहित अन्य मजदूर उपस्थित थे.
महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी और प्रबंधन के बीच हुई वार्ता
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










