ePaper

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 21 एजेंसीज के साथ की बैठक

Updated at : 03 Aug 2024 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand ceo k ravi kumar

बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार.

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है. राज्य के सीईओ ने 21 एजेंसियों के साथ बैठक की. जरूरी निर्देश दिए.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (एसईओ) के रवि कुमार ने शुक्रवार (2 अगस्त) को 21 इन्फोर्समेंट एजेंसीज के साथ बैठक की और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. एजेंसियों के पदाधिकारियों को सीईओ ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा निर्वाचन आयोग

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए जल्द ही भारत निर्वाचन आयोग की टीम झारखंड आएगी. इसके पहले ही इन्फोर्समेंट एजेंसीज अपनी तैयारी पूरी कर लें. इस संबंध में वे अपनी रिपोर्ट भी तैयार कर लें, ताकि भारत निर्वाचन आयोग की टीम जब यहां आए, तो उन्हें हर तरह की तैयारियों के बारे में जानकारी दी जा सके.

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों का खाका तैयार करें- सीईओ

के रवि कुमार कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के आंकड़ों का विश्लेषण करके अद्यतन परिस्थितियों के अनुरूप विधानसभा चुनाव की तैयारियों का खाका तैयार कर लें. उन्होंने कहा कि राज्य एवं जिला स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों की फोन बुक भी तैयार कर लें. सभी एजेंसियां समन्वय बनाकर काम करें.

लोकसभा चुनाव में नशीले पदार्थों के खिलाफ हुई थी उचित कार्रवाई

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अवैध शराब और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई सराहनीय थी. झारखंड विधानसभा चुनाव में भी अवैध शराब, हथियार अथवा पैसे के आवागमन पर उसी तरह पैनी नजर रखनी होगी. इस पर पूरी तरह से रोक लगाने के की कार्ययोजना अभी से तैयार कर लें.

भयमुक्त माहौल में स्वच्छ निर्वाचन के लिए सम्मिलित प्रयास जरूरी

के रवि कुमार ने कहा कि यातायात, हवाई अड्डा, वन विभाग, बैंकों से भी चुनाव के दौरान सहयोग की अपेक्षा रहेगी. उन्होंने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयास से ही भयमुक्त माहौल में स्वच्छ निर्वाचन का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा. सभी चेकपोस्ट को एक्टिव करते हुए व सीमावर्ती राज्यों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्य योजना तैयार कर लें.

Also Read

विधानसभा चुनाव 2024: असम के CM ने रांची में विधायकों के साथ की बैठक, आज जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी, पतरातू डैम पर आज चुनाव आयोग की बैठक

Jharkhand Assembly Election: चुनाव आयोग की टीम पहुंची रांची, झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पतरातू में करेगी मंथन

झारखंड में समय से पहले हो सकता है विधानसभा चुनाव, भारत निर्वाचन आयोग की बैठक में मिले संकेत

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola