विधानसभा चुनाव 2024: असम के CM ने रांची में विधायकों के साथ की बैठक, आज जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Published by : Sameer Oraon Updated At : 02 Aug 2024 9:02 AM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा शुक्रवार को 11 बजे सड़क मार्ग से जमशेदपुर आयेंगे. जहां परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद बिष्टुपुर जाएंगे.

विज्ञापन

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा मिशन मोड पर आ गयी है. गुरुवार को राजधानी रांची में भाजपा विधायकों के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा ने बैठक की. इसके बाद आज वे जमशेदपुर महानगर में भाजपा की चुनावी तैयारी को जमशेदपुर आयेंगे. यहां वे भाजपा जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे. इसके उपरांत हिमंता विश्व सरमा जमशेदपुर महानगर के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे.

हिमंता बिस्वा सरमा आज आएंगे जमशेदपुर

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा शुक्रवार को 11 बजे सड़क मार्ग से जमशेदपुर आयेंगे. जहां परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कार्यक्रम स्थल बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के जमशेदपुर आगमन को लेकर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.

भाजपा जिला अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों के संग कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया. अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि सांगठनिक बैठक को लेकर सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बैठक की समाप्ति एवं भोजन के उपरांत रांची के लिए प्रस्थान करेंगे.

Also Read: झारखंड सरकार ने केंद्र के इस बिल को आदिवासियों व मूलवासियों के खिलाफ दिया करार, विधानसभा से पारित हुई आपत्ति

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola