ePaper

राज्य भर में भाजपा ने मनाया योग दिवस

Updated at : 22 Jun 2024 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य भर में भाजपा ने मनाया योग दिवस

भाजपा ने राज्यभर में योग दिवस मनाया. राज्य के सभी 513 मंडल और 27 सांगठनिक जिलों में कार्यक्रम हुए. इसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया.

विज्ञापन

रांची. भाजपा ने राज्यभर में योग दिवस मनाया. राज्य के सभी 513 मंडल और 27 सांगठनिक जिलों में कार्यक्रम हुए. इसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने रॉक गार्डन में कार्यकर्ताओं के साथ योग किया. प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चंदनक्यारी में कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी और विधायक नवीन जायसवाल अरगोड़ा मैदान में और महामंत्री कर्मवीर सिंह व सांसद दीपक प्रकाश पटेल पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए. मौके पर भाजपा अध्यक्ष श्री मरांडी ने कहा है कि योग वह विद्या है, जो व्यक्ति को विश्व से जोड़ता है. योग विश्व बंधुत्व को बढ़ाने की ताकत है. नेता प्रतिपक्ष ने श्री बाउरी ने कहा कि योग विश्व को भारत की अमूल्य देन है. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है. संगठन महामंत्री ने कर्मवीर सिंह ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा की त्रिवेणी है. योग दिवस सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित प्रदेश के नेतागण,पदाधिकारी,सांसद,विधायक अलग-अलग स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए.

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने किया योगाभ्यास

रांची. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने रांची धुर्वा स्थित आवास में योग किया. योगासन करके स्वस्थ रहने का संदेश दिया. विधायक ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि योग कर निरोगी रहा जा सकता है. हम सबको जीवन भर स्वस्थ रहने के लिए योग अवश्य करना चाहिए.

————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola