Ranchi News : रिम्स परिसर में खड़े 17 निजी एंबुलेंस को जांच के लिए थाना ले गयी पुलिस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 11:49 PM

विज्ञापन

रिम्स प्रबंधन के आग्रह पर बरियातू पुलिस ने की कार्रवाई, नो-पार्किंग में खड़ी थीं एंबुलेंस

विज्ञापन

रांची. रिम्स अस्पताल परिसर में खड़ी करीब 17 एंबुलेंस को बरियातू पुलिस जांच के लिए थाना ले गयी है. ट्रैफिक डीएसपी और बरियातू पुलिस की टीम ने सोमवार को संयुक्त रूप से अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान परिसर के नो-पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस को पुलिस ने थाना परिसर ले जाने का निर्देश दिया. इसमें अधिकांश एंबुलेंस पुराने सेंट्रल इमरजेंसी (अमृत फार्मेसी) के सामने खाली स्थान पर खड़ी थीं. सूत्रों ने बताया कि नो-पार्किंग क्षेत्र के अलावा कई वाहनों के पास वाहन का कागज भी नहीं हाेने की सूचना पुलिस को मिली थी. वहीं, रिम्स प्रबंधन द्वारा आग्रह किया गया था कि अस्पताल परिसर में सड़क के किनारे एंबुलेंस चालक अतिक्रमण करते हैं. इससे गंभीर मरीजों को लेकर आने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इधर, एंबुलेंस चालकों ने कहा कि 15-20 साल से एंबुलेंस चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. पुलिस द्वारा रिम्स प्रबंधन से बात करने को कहा जा रहा है. इधर, कुछ एंबुलेंस चालकों द्वारा वाहन का कागजात दिखाने पर वाहन छोड़ दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola