पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के एक मामले के नामजद आरोपी नितेश गोप को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया.
विज्ञापन
मांडर.
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के एक मामले के नामजद आरोपी नितेश गोप को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार नितेश गोप पिता धाना गोप बेड़ो का रहनेवाला है. उसके विरुद्ध थाना क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप को लेकर नौ मार्च को मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी में युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह मैट्रिक में पढ़ती थी और नाबालिग थी, तब से ही नितेश गोप शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा है. इधर एक महीना पहले फरवरी माह में भी उसने घर में घुसकर और हथियार का भय दिखाकर उससे दुष्कर्म किया और शादी की बात करने पर उसे धमकाया और जाति सूचक गालियां भी दी. पीड़िता की प्राथमिकी के आधार पर नितेश गोप पर पोक्सो व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति एक्ट भी लगाया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










