PM Modi Birthday : पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर ऐसे दी शुभकामनाएं

Updated at : 17 Sep 2020 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi Birthday : पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर ऐसे दी शुभकामनाएं

PM Narendra Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है. देशभर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. सीएम ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की है.

विज्ञापन

PM Narendra Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है. देशभर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. सीएम ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 70वें जन्मदिन पर देश-विदेश से शुभकामनाएं मिल रही हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट पर पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 70वें जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं. अपने ट्वीट संदेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए परमात्मा से उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को झारखंड भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है. इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बीच सेवा कार्य किया जा रहा है. झारखंड के सभी जिलों में भाजपा के कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के तहत सामग्री का वितरण भी कर रहे हैं और प्रधानमंत्री के संदेशों को उनतक पहुंचा रहे हैं. रांची के हरमू स्थित झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गयी. राज्य के विभिन्न जिलों में पीएम के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola