Ranchi News: केस निपटाने में सहायक होते हैं प्ली-बारगेनिंग विशेष कैंप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Mar 2025 12:31 AM
Ranchi News : राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत प्ली बारगेनिंग के द्वारा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष कैंप लगाया गया.
रांची. रेलवे न्यायालय, रांची में बुधवार को डालसा के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत प्ली बारगेनिंग के द्वारा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष कैंप लगाया गया. इसका आयोजन रेलवे न्यायालय परिसर में किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय उपस्थित थे. इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि प्ली-बारगेनिंग विशेष कैंप, केस को तेजी से सुलझाने का माध्यम हैं, इसीलिए समय-समय पर प्ली-बारगेनिंग विशेष कैंप का आयोजन किया जाता है. प्ली-बारगेनिंग विशेष कैंप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य रेलवे न्यायालय में लंबित मामलों को निष्पादन करना है.
त्वरित निष्पादन के लाभ के बारे में बताया
अपर न्यायायुक्त प्रभात शर्मा ने त्वरित निष्पादन के लाभ के संबंध में विस्तार से बताया. इस दौरान आरपीएफ के एक केस के आरोपी आशेश्वर कुमार मेहता ने अपना दोष स्वीकार किया. दोष स्वीकार करने के बाद रेलवे के न्यायिक दंडाधिकारी बिजय कुमार यादव ने उसे दंडित करते हुए 15 हजार रुपये क्षतिपूर्ति भुगतान तथा प्रोवेशन का लाभ प्रदान किया. प्ली-बारगेनिंग विशेष कैंप के न्यायालय में लंबित 284 केस में से 95 केस का निष्पादन किया गया. जिससे रेलवे न्यायालय में लंबित कांडों की संख्या घट कर 189 रह गयी है. मौके पर रेलवे विभाग को क्षति सह मुआवजा के रूप में 7.80 लाख रुपये प्राप्त हुए. इस अवसर पर रेलवे के न्यायिक दंडाधिकारी बिजय कुमार यादव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल जेराय, आरपीएफ के पदाधिकारी व अधिवक्तगण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










