Ranchi News : रिम्स के रोजमर्रा के खर्च का भुगतान रुका

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Mar 2025 12:29 AM

विज्ञापन

ट्रेजरी में नहीं गया नये डिप्टी डायरेक्टर का हस्ताक्षर

विज्ञापन

रांची. रिम्स में डिप्टी डायरेक्टर फाइनेंस का स्थानांतरण हो गया है, जिससे राेजमर्रा के खर्च (दवा, उपकरण और अन्य सुविधा के मद का) का भुगतान रुक गया है. रिम्स को सप्लाई करने वाले एजेंसी परेशान है. एजेंसी कई दवा और सामान की सप्लाई में टालमटोल कर रही है. हालांकि रिम्स प्रबंधन द्वारा नये डिप्टी डायरेक्टर के नियुक्त होने तक डीन डॉ शशिबाला सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है, बावजूद परेशानी बरकरार है. डाॅ शशिबाला सिंह का हस्ताक्षर ट्रेजरी में नहीं गया है, जिससे रिम्स द्वारा चेक जारी नहीं किया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि 19 फरवरी के बाद यह पद खाली है. रिम्स पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने बताया कि ट्रेजरी में हस्ताक्षर भेजने की प्रक्रिया चल रही है. एक-दो दिन में समस्या का निवारण हो जायेगा.

हॉस्टल में फर्नीचर सप्लाई करने वाली एजेंसी भी परेशान

रिम्स के हॉस्टल में फर्नीचर की सप्लाई करने वाली एजेंसी का भुगतान रुका पड़ा है. एजेंसी के प्रतिनिधि रोज रिम्स का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है. सूत्रों ने बताया कि हॉस्टल के जीर्णोद्धार कार्य जारी है और फर्नीचर की आवश्यकता है, क्योंकि पीजी के नये स्टूडेंट का नामांकन हो गया है. ऐसे में दोबारा फर्नीचर के उपलब्धता में दिक्कत हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola