झारखंड कुरमी विकास परिषद केंद्रीय समिति की बैठक
Updated at : 26 Oct 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन

25 दिसंबर को होगा वार्षिक महासम्मेलन
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मेसरा.
झारखंड कुरमी विकास परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आरटीसी बीएड कॉलेज बूटी में रविवार को हुई. अध्यक्षता परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने की. बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड कुरमी विकास परिषद के महासचिव के पद पर सुनील कुमार महतो व रांची जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो को मनोनीत किया गया. बैठक में 25 दिसंबर को होने वाले परिषद के वार्षिक महासम्मेलन की तैयारी के लिए राज्य के प्रत्येक पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावे आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, खेल को बढ़ावा, समाज के युवाओं को प्रशिक्षित करने व कुशल बनाकर लघु उद्योग एवं कुटीर उद्योग से जोड़ने व सामाजिक कुरीतियों के विरोध में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य संरक्षक सह रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि उक्त परिषद का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करना है. मौके पर मुख्य संरक्षक सह संस्थापक संरक्षक डॉ रुद्र नारायण महतो, पारसनाथ महतो, मनरखन महतो, सुरेंद्रनाथ महतो, पार्वती देवी, बीना देवी रंभावती देवी, बालसई महतो, पनेश्वर महतो, संजय पटेल, संजय महतो, चंचल महतो, राम ओहदार, विष्णु महतो, हिमांशु चौधरी, सुरेश प्रसाद, विशेश्वर चौधरी, संजय महतो, दिनेश महतो, जगत महतो, गुरुचरण महतो, अजय महतो, महेंद्र महतो, खिरोधर महतो, रामकिशोर महतो, भीम महतो मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर महतो ने किया.25 दिसंबर को होगा वार्षिक महासम्मेलनB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




