कैम्बो पंचायत के पंसस एक सप्ताह से लापता
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के कैम्बो पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रामकुमार उरांव (45) एक सप्ताह से लापता हैं.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मांडर.
प्रखंड के कैम्बो पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रामकुमार उरांव (45) एक सप्ताह से लापता हैं. बताया गया कि अपने दो बच्चों व साली के साथ राजस्थान के जयपुर से रेल से धनबाद आने के क्रम में वह 29 अप्रैल को धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप से लापता हो गये हैं. परिजनों के साथ ही पुलिस भी लगातार उनकी तलाश कर रही है. जानकारी के अनुसार रामकुमार उरांव अपने दो पुत्रों आरुष उरांव (नौ) व आयुष उरांव (12) के साथ अपनी साली को लाने के लिए राजस्थान के जयपुर गये थे. वहां से साली व बच्चों के साथ ट्रेन से घर लौट रहे थे. उनलोगों को ट्रेन से धनबाद उतरना था और फिर बस से रांची आना था. उनके साथ यात्रा कर रही उनकी साली रीता एक्का ने बताया कि 29 अप्रैल को धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने से कुछ देर पहले रामकुमार उरांव सीट से उठकर बाथरूम की ओर चले गये थे. थोड़ी देर बाद जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो वह बोगी में उन्हें ढूंढ़ने गयी. लेकिन उनके नहीं मिलने पर बच्चों व सामान के साथ वह स्टेशन पर उतर गयी. इसके बाद श्री उरांव के मोबाइल नंबर 9631331688 में संपर्क करने का प्रयास किया तो वह स्विच ऑफ बता रहा था. बाद में परेशान होकर उसने घटना की सूचना फोन से अपने भाई कैम्बो निवासी शीबा उरांव को दी. भाई के कहे अनुसार वह धनबाद से बच्चों के साथ बस में रांची आ गयी. परिजनों ने रामकुमार उरांव के लापता हो जाने को लेकर मांडर थाना में सनहा दर्ज कराया है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.मांडर 1, लापता पंसस.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










