ePaper

आदिवासियों का विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है : बाबूलाल

Updated at : 19 Apr 2024 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आदिवासियों का विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है. भाजपा ने जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है.

विज्ञापन

रांची. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आदिवासियों का विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है. भाजपा ने जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है. भाजपा ने झारखंड अलग राज्य का निर्माण किया, जनजातीय मंत्रालय का गठन किया और द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया. श्री मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार में 8-8 जनजाति मंत्री, आदिवासी महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए जनजाति गौरव दिवस, पीएम जनमन योजना सहित कई ऐतिहासिक काम किये हैं. श्री मरांडी गुरुवार को रांची लोकसभा स्तरीय एसटी मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में चुनावी रणनीति बनायी गयी. इसमें तय किया गया कि मोर्चा द्वारा 25 अप्रैल तक मंडल स्तर की बैठक और 30 अप्रैल तक रांची लोकसभा क्षेत्र में पड़नेवाले सभी विधानसभा क्षेत्र में जनजाति सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर राज्य की सरकार की नाकामियों और मोदी सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगे. बैठक में श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में आदिवासी समाज बसता है. गांव में जनसंपर्क अभियान चला कर मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और मोदी सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियां बतायें. उन्होंने कहा कि राज्य में झामुमो, कांग्रेस, राजद की सरकार ने जनजाति समाज को पिछले विधानसभा चुनाव में गुमराह कर सरकार बनायी है. बैठक में प्रभारी रामकुमार पाहन ने भावी कार्ययोजना की जानकारी दी. बैठक में रामकुमार पाहन, ठानो मुंडा, अर्जुन मुंडा, सुनील फकीरा कच्छप, बुधराम बेदिया, अनिल महतो, रवि मुंडा, नकुल तिर्की, रोशनी खलखो, जीतनाथ बेदिया, सुनील उरांव, नूतन पाहन, रुपलक्ष्मी मुंडा सहित कई लोग नेता शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola