सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

Published at :05 May 2026 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

रांची से गुवाहाटी जा रहे खेलगांव निवासी देव तिवारी (42) की बेटी सारा तिवारी की सड़क हादसे में मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेसरा/गोड्डा.

रांची से गुवाहाटी जा रहे खेलगांव निवासी देव तिवारी (42) की बेटी सारा तिवारी की सड़क हादसे में मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार देव अपनी पत्नी रूपा चौधरी, बेटी चेरी तिवारी, सारा तिवारी तथा ब्यूटी सिंह (26), पति सोनू सिंह रांची से गुवाहाटी जा रहे थे. उनकी स्कॉर्पियो गोड्डा व पथरगामा के बीच एनएच-133 में अमडीहा ओवरब्रिज के पास डिवाइडर से टकरा गयी. हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्नी रूपा चौधरी व दूसरी बेटी चेरी तिवारी गोड्डा सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. घायल ब्यूटी सिंह (26) को देवघर एम्स रेफर किया गया है. ब्यूटी के पति सोनू सिंह को मामूली चोटें लगी हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वाहन डिवाइडर से टकरा गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एक टायर फट गया. हादसे में कार करीब 35 फीट दूर जाकर एक अन्य डिवाइडर से टकराकर पलट गयी. जिससे कार के परखच्चे उड़ गये. हादसे के बाद सैकड़ों लोग जमा हो गये और घायलों की मदद में जुट गये. लोगों ने पथरगामा थाना को सूचना दी. थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के निर्देश पर एएसआइ गौतम साह पुलिस दल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और कार का शीशा तोड़कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया. थाना प्रभारी ने बताया की कार में पूरे परिवार के लोग सवार थे. सारा के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजा गया है.

रांची खेलगांव से एक ही परिवार के लोग जा रहे थे गुवाहाटीB

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola