Ranchi News : रातू से 22 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 31 Mar 2025 12:30 AM

विज्ञापन

ओड़िशा के झारसुगुड़ा से गांजा लाकर यहां करता था बिक्री

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची. रातू थाना की पुलिस ने 22 किलो गांजा के साथ गंगासागर राय को गिरफ्तार किया है. उसने पुलिस को बताया कि वह गांजा ओड़िशा के झारसुगुड़ा से लेकर रांची आया था. वह गांजे को राजधानी के विभिन्न जगहों पर सप्लाई करता है. यह जानकारी ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का गाजीपुर निवासी गंगासागर राय रातू महाराजा तालाब शिवाला कॉलोनी में चांदनी गुड्डू उर्फ हाजी गुड्डू के मकान में किराया में रहता है. पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां रहने वाला व्यक्ति मादक द्रव्यों का अवैध व्यापार करता है. उसी सूचना पर रातू थाना प्रभारी रामनारायण सिंह व उनकी टीम ने छापेमारी की. जब पुलिस वहां पहुंची, तो गंगासागर के कमरे में दो बैग मिला. तलाशी लेने पर दोनों बैग से 22 किलो गांजा बरामद किया गया. पूछने पर गंगासागर राय ने बताया कि वह ओड़िशा के झारसुगुड़ा से गांजा लाकर रांची की विभिन्न दुकानों में डिमांड के आधार पर गांजा बेचता था. गंगासागर राय के जानकार दुकानदार मोबाइल पर संपर्क कर गांजा मंगाते थे. वह परिचित लोगों को ही गांजा सप्लाई करता था. पुलिस को झारसुगुड़ा के सप्लायर तथा रांची के जिन स्थानों पर गांजा बेचा जाता है, उसकी जानकारी गंगासागर ने पुलिस को दी है. रातू पुलिस उस आधार पर उन लोगों को गिरफ्तार करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola