झारखंड में डीएवी स्कूलों के शिल्पकार थे एनडी ग्रोवर : डॉ कमलेश

Updated at : 15 Nov 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में डीएवी स्कूलों के शिल्पकार थे एनडी ग्रोवर : डॉ कमलेश

बिरसा मुंडा एवं झारखंड डीएवी संस्थाओं के संस्थापक महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

खलारी. डीएवी स्कूल खलारी में देश की दो महान आत्माओं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं झारखंड डीएवी संस्थाओं के संस्थापक महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि चूरी परियोजना पदाधिकारी सह महाप्रबंधक माइनिंग अनुज कुमार, रोहिणी परियोजना पदाधिकारी सह पत्नी दीपक कुमार, पूर्णाडीह परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉ कमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके तथा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की. विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि देकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित की. विद्यालय के प्राचार्य डॉ कमलेश कुमार ने सीसीएल पदाधिकारीगण का धन्यवाद करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर झारखंड प्रदेश में डीएवी स्कूलों के शिल्पकार थे, जिन्होंने झारखंड, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल आदि क्षेत्र में डीएवी के 200 से अधिक स्कूल खोले. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए क्षेत्र को देश की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने का काम किया.

डीएवी खलारी में मनायी गयी भगवान बिरसा मुंडा व महात्मा एनडी ग्रोवर जयंती

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola