Para Athletics : राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में हिस्सा लेने झारखंड की टीम चेन्नई पहुंची

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 6:54 PM

विज्ञापन

चैंपियनशिप में ट्रैक एंड फील्ड (शॉट पुट, जेवलिन थ्रो, 100 मीटर, 200 मीटर, डिस्कस थ्रो) के इवेंट होंगे

विज्ञापन

रांची. चेन्नई (तमिलनाडु) में 17-20 फरवरी तक होनेवाली 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम चेन्नई पहुंच गयी है. तमिलनाडु पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में व स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु के सहयोग से होनेवाली चैंपियनशिप में ट्रैक एंड फील्ड (शॉट पुट, जेवलिन थ्रो, 100 मीटर, 200 मीटर, डिस्कस थ्रो) के इवेंट होंगे. चैंपियनशिप में भाग लेनेवाले झारखंड के एथलीटों में अंगद कुमार सिंह (शॉट पुट, जेवलिन थ्रो), रोहित कुमार (शॉट पुट), प्रदीप ओरोन (शॉट पुट), राजेश कुमार मेहता (शॉट पुट, जेवलिन, डिस्कस थ्रो), शिबू कुमार रजक (शॉट पुट), छोटू सिंह (100 मीटर, 200 मीटर, जेवलिन थ्रो), देवाशीष महतो (100 मीटर), काजल कुमारी (200 मीटर, 400 मीटर) और किरण कुमारी (100 मीटर व 200 मीटर) शामिल हैं. यह जानकारी टीम मैनेजर कुमार गौरव ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola