Fact Check: रांची की सड़कों पर Rolls-Royce लेकर निकले माही! जानिए VIRAL VIDEO की सच्चाई

वायरल वीडियो क्लिप
MS Dhoni Viral Video: इंटरनेट पर माही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में माही विंटेज रोल्स-रॉयस कार चलाते नजर आ रहे हैं. लेकिन, इस वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है. यहां जानिए वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई.
MS Dhoni Viral Video: कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं. इंटरनेट पर माही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में माही विंटेज रोल्स-रॉयस कार चलाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में धोनी रांची की सड़कों पर विंटेज रोल्स-रॉयस चला रहे हैं.
रोल्स-रॉयस के साथ दिखे माही
विंटेज रोल्स-रॉयस कार चलाते माही का यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस वीडियो को लेटेस्ट बताया जा रहा है. लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है. यह वीडियो करीब 2 साल पुराना है. जानकारी के अनुसार यह वीडियो जुलाई 2023 की है. प्रभात खबर ने 26 जुलाई 2023 को ही इस वायरल वीडियो पर खबर प्रकाशित की थी.
VIDEO: रांची की सड़कों पर Rolls Royce चलाते नजर आए MS Dhoni, वीडियो हुआ वायरल
Ms Dhoni with his Rolls Royce 1980 🥵🔥 pic.twitter.com/isdFR0sDow
— 𝙼𝚛.𝚅𝚒𝚕𝚕𝚊™ (@Shivayaaah) September 8, 2025
गाड़ियों के शौकीन हैं माही
माही के फैंस यह बात बखूबी जानते हैं कि उन्हें गाड़ियां कितनी अधिक पसंद है. साथ ही धोनी को तरह-तरह की गाड़ियों के कलेक्शन का भी बड़ा शौक है. उनके पास कम से कम 15 हाई-एंड कारें और 70 बाइक हैं. धोनी जब कभी भी अपने होमटाउन रांची आते हैं, तो अक्सर ही उन्हें रांची की सड़कों पर तरह-तरह की बाइक चलाते देखा जाता है.
इसे भी पढ़ें
अलग थी जात, घर वाले शादी को नहीं हुए तैयार, प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की आत्महत्या
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, उत्तर प्रदेश से आया कॉल
Dhanbad News: तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय में असंगठित मजदूरों का हंगामा, पदाधिकारी से मारपीट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




