Body Building : पश्चिम सिंहभूम के सोहैल खान बने मिस्टर झारखंड
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 7:19 PM
मिस्टर झारखंड बॉडी बिल्डिंग, मेंस फिजिक और विमेंस बिकनी प्रतियोगिता
खेल संवाददाता, रांची
इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन और झारखंड बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रांची में मिस्टर झारखंड बॉडी बिल्डिंग, मेंस फिजिक और विमेंस बिकनी का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम के सोहैल खान ने मिस्टर झारखंड का खिताब जीता. वहीं पूर्वी सिंहभूम के सागर महतो उप विजेता बने. पुरुषों के बेस्ट फिजिक का खिताब रांची के आफताब ने जीता, जबकि रांची के ही सुहैल अंसारी उप विजेता बने. महिला वर्ग में रांची की उत्साह थापा विजेता और रांची की ही नेहा कुमारी उप विजेता बनी. इसके अलावा अंडर-55 किग्रा वजन वर्ग में राहुल कुमार सिंह, अंडर-60 में राजकुमार महतो, अंडर-65 में सतनाम सिंह गबरी, अंडर-70 में सोहैल खान, अंडर-75 में सागर महतो, ओवर 80 किग्रा में संदीप कुमार विजेता बने. प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण मिस्टर इंडिया नरेंद्र यादव थे. यह जानकारी आयोजन समिति के यशवंत सिंह ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










