देश को आत्मनिर्भर बनाने का आशीर्वाद दे मां : सेठ

सोमवार को मां दुर्गा का पट खुलते ही डकरा क्षेत्र के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखने लगी है.
डकरा. सोमवार को मां दुर्गा का पट खुलते ही डकरा क्षेत्र के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखने लगी है. सोमवार शाम के बाद डकरा क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालु पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर आरती में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया.इसके पहले आज मोहननगर डकरा,बी-टाइप, पीओ ऑफिस,केडीएच और सुभाषनगर पूजा पंडाल का उदघाटन केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने फीता काट कर किया. उन्होनें कहा कि मां दुर्गा से देश को सबल और आत्मनिर्भर बनाने का आशीर्वाद प्राप्त सभी देशवासियों को हो, इस कामना के साथ पूजा में सम्मिलित हों. इस अवसर पर सभी पूजा समिति के लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




