झारखंड से जल्द लौटेगा माॅनसून, 99% ज्यादा बारिश दर्ज

Published by : PRAVEEN Updated At : 09 Oct 2025 1:07 AM

विज्ञापन

झारखंड से माॅनसून की वापसी दो से तीन दिन में लगभग तय है.

विज्ञापन

रांची. झारखंड से माॅनसून की वापसी दो से तीन दिन में लगभग तय है. मौसम विभाग ने वर्तमान परिस्थिति के आकलन के आधार पर यह संकेत दिये हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि परिस्थिति अनुकूल रहने पर 12 से 14 अक्तूबर के बीच झारखंड से माॅनसून के पूरी तरह लौटने की संभावना है. हालांकि 10 अक्तूबर तक राज्य के कुछ हिस्सों जैसे धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, सिंहभूम, रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, सिमडेगा आदि में दोपहर बाद वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. बुधवार को खूंटी में 9 मिमी और मेदिनीनगर में 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा आदि इलाकों में बारिश नहीं हुई. इस बीच रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आयी है. रांची का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 0.1 डिग्री की कमी आयी. न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 0.8 डिग्री कम रहा. राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का रहा, जहां बुधवार को पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा.

अक्तूबर माह में झारखंड में 99 प्रतिशत अधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष एक अक्तूबर से अब तक 66.1 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य वर्षापात 33.3 मिमी होता है. यानी झारखंड में इस माह अब तक 99 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी है. रांची में इस अवधि में 38.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 38 प्रतिशत अधिक है. वहीं साहेबगंज में अब भी 58 प्रतिशत, गोड्डा में 18 प्रतिशत और सिमडेगा में 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola