ePaper

Ranchi News: झारखंड पहुंचा मानसून, आज से भारी बारिश के आसार, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Updated at : 18 Jun 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News: झारखंड पहुंचा मानसून, आज से भारी बारिश के आसार, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

केरल से चला दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को झारखंड पहुंच गया है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य के सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई है.

विज्ञापन

रांची. केरल से चला दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को झारखंड पहुंच गया है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य के सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने 18 जून से 21 जून तक झारखंड के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की संभावना जतायी है. इसे देखते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. संताल परगना के रास्ते मानसून ने पाकुड़ और साहिबगंज जिलों से राज्य में प्रवेश किया. अब लगभग पूरे राज्य को यह कवर कर चुका है. गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा में एक-दो दिन में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जायेगा. राज्य के कई हिस्सों में मानसून के पहले दिन अच्छी बारिश हुई. सिमडेगा में 55 मिमी, चाईबासा में 20 मिमी, बोकारो में 3 मिमी, मेदिनीनगर में 0.5 मिमी, जमशेदपुर में 9 मिमी और रांची में 10 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

रेड अलर्ट जारी किया गया

धनबाद, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और रामगढ़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, रांची, खूंटी, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर और पश्चिमी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट तथा गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस वर्ष मानसून समय से पहले पहुंच गया है. पिछले वर्ष मानसून 21 जून को आया था, जबकि इस बार यह पांच दिन पहले पहुंचा है. वर्ष 2003 में मानसून छह जून को आया था. सामान्यतः पिछले 15 वर्षों में मानसून का आगमन 12 से 25 जून के बीच होता रहा है. इस बार मानसून की अच्छी बारिश के संकेत हैं, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है. कई किसान खेतों में हल और ट्रैक्टर लेकर बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं. बारिश के कारण अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. मानसून बिहार के कई हिस्सों में भी प्रवेश कर चुका है.

::::::::::::: :::::::::::::::::: ::::::::::::::::

वज्रपात से छह की मौत, तीन घायल, कई मवेशी मरेझारखंड में मानसून की पहली बारिश के साथ ही वज्रपात ने कहर बरपाया है. पलामू जिले के चैनपुर के चांदो गांव में मां-बेटी की मौत हो गयी. वहीं, गढ़वा में ईंट भट्ठा में काम करने वाली लातेहार की मंजू देवी की मौत हो गयी और एक बच्ची सहित दो लोग घायल हो गये. गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र के चुंदी के केवाल टोला निवासी 62 वर्षीय लखन भुइंया की भी वज्रपात से मौत हो गयी. पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के उर्दवार गांव में श्याम लाल भुईंया की जान चली गयी. चतरा के हंटरगंज के सोनबरसा गांव में 56 वर्षीय देवलाल यादव की मौत हो गयी.

::::::::::: ::::::::: :::::::::::::

रांची में तापमान में भारी गिरावटबारिश के कारण राजधानी रांची में अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयीई. मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम था. सबसे अधिक तापमान बोकारो में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हमेशा सबसे गर्म रहने वाला जिला मेदिनीनगर भी ठंडा रहा. वहां तापमान 5.2 डिग्री गिरकर सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया.

::::::::::: ::::::::: :::::::::::::

झारखंड में किस साल कब आया मानसूनवर्ष तिथि2025 17 जून2024 21 जून2023 15 जून2022 18 जून2021 12 जून2020 13 जून::::::::::: ::::::::: :::::::::::::

एक जून से अब तक कितनी बारिशजिला वर्षा (मिमी)रांची 37.6जमशेदपुर 50.4बोकारो 65.3मेदिनीनगर 05.0चाईबासा 26.6

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola