महादेव टंगरा मंदिर से दान पेटी से रुपये चोरी

Updated:
विज्ञापन
महादेव टंगरा मंदिर से दान पेटी से रुपये चोरी

थाना क्षेत्र के महादेव टंगरा महादेव धाम में शिव-दुर्गा मंदिर में लगी दान पेटी में संग्रहित राशि को बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली

विज्ञापन

रातू.

थाना क्षेत्र के महादेव टंगरा महादेव धाम में शिव-दुर्गा मंदिर में लगी दान पेटी में संग्रहित राशि को बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गयी है. मामले को लेकर मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष कुशवाहा शिवचरण मेहता ने रातू थाना में दो अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार दान पेटी पिछले डेढ़ महीने से नहीं खोली गयी थी. बुधवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर में पूजा करने गये तो देखा कि ग्रिल का ताला टूटा हुआ है और दान पेटी गायब है. जब लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तो देखा मंदिर के बगल में ही दान पेटी और ताला तोड़ने वाला रॉड फेका हुआ है. उक्त मंदिर में पूर्व में भी चोरी की घटना हो चुकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Chandrashekhar Upadhey

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Upadhey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola