हाथी ने दो घरों को तोड़ा व फसल रौंदी

Updated:
विज्ञापन
हाथी ने दो घरों को तोड़ा व फसल रौंदी

प्रखंड़ के चरिमा गांव में सोमवार की देर रात करीब 2.30 बजे हाथी ने धावा बोल दिया.

विज्ञापन

बेड़ो.

प्रखंड़ के चरिमा गांव में सोमवार की देर रात करीब 2.30 बजे हाथी ने धावा बोल दिया. हाथी ने सबसे पहले संजय एक्का पिता जूलियस एक्का के कच्चे घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी ने घर के जिस हिस्से को क्षतिग्रस्त किया, वहीं पर उसका भाई संदीप एक्का सो रहा था. वह किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा. उसके बाद हाथी ने गांव की संगीता खेस पति स्व प्रीतम खेस के घर को भी क्षतिग्रस्त किया. ग्रामीणों द्वारा भगाने पर हाथी गांव के बगल खेत में चला गया और बंदे लकड़ा पिता स्व घीनू लकड़ा के खेत में लगी गेहूं की फसल को खाया और रौंद दिया. इधर घाघरा गांव के बरटोली में भी सोमवार की रात सुकरा मुंडा पिता दीबन मुंडा की गेहूं फसल को रात के 2 बजे छह हाथियों ने खाया और रौंद दी.

बेड़ो, चरिमा में क्षतिग्रस्त घर.

-2, बैरटोली में क्षतिग्रस्त फसल.B

विज्ञापन
Kedar Mahto Bero

लेखक के बारे में

By Kedar Mahto Bero

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola