सीयूजे : नियुक्तियों में गड़बड़ी मामले में सीबीआइ की दबिश

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नियुक्तियों में गड़बड़ी, टेंडर घोटाला और वित्तीय अनियमितता मामले में सीबीआइ की टीम ने छापेमारी की.
रांची. सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नियुक्तियों में गड़बड़ी, टेंडर घोटाला और वित्तीय अनियमितता मामले में सीबीआइ की टीम ने छापेमारी की. मंगलवार को चेरी-मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची सीबीआइ टीम के साथ सीवीओ के भी सदस्य पहुंचे थे. जांच के दौरान सीबीआइ की टीम ने यूनिवर्सिटी में सामान की खरीदारी, निर्माण कार्य से जुड़े टेंडर और नियुक्तियों से संबंधित फाइलों को खंगाला. छापेमारी के दौरान टीम को कुछ दस्तावेज भी हाथ लगे. सीबीआइ की टीम ने वहां मौजूद लोगों से भी जानकारी ली.
किसी को अंदर जाने की नहीं थी अनुमति
सीबीआइ की टीम सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर में छापेमारी के लिए सुबह करीब 11.30 बजे पहुंची थी. टीम के पहुंचने के बाद वहां किसी को बाहर से अंदर या अंदर से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी. टीम जैसे ही कार्यालय के अंदर पहुंची कि सबको बैठने के लिए कहा गया. सबके मोबाइल फोन जमा कराये गये. इसके बाद टीम ने जांच शुरू की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




