कॉन्फिडेंस से भरपूर होगा आपका बच्चा, बस अपनाने होंगे ये जरूरी आदतें

परवरिश के टिप्स (Image-Gemini)
Parenting Tips In Hindi: माता-पिता की आदतों के प्रभाव से ही बच्चा अच्छा या बुरा बनता है. अगर आप अपने बच्चे को कॉन्फिडेंस से भरपूर बनाना चाहते हैं तो यहां बताई गई आदतों को फॉलो करें.
Parenting Tips In Hindi: बच्चों की परवरिश कोई आसान काम नहीं है. परवरिश के दौरान बहुत सारी चीजों की ध्यान रखना होता है. बहुत सारी चीजें बच्चे घर पर माता-पिता से ही सीखते हैं. माता-पिता की आदतें और घर का माहौल भी बच्चे की आदत को प्रभावित करता है. एक बच्चे में कितना आत्मविश्वास है यह उसके पेरेंट्स के बिहेवियर और बच्चे के प्रति उनके रवैये पर निर्भर करता है. माता-पिता की कुछ आदतों के कारण बच्चों में कॉन्फिडेंस की कमी होने लगती है. जबकि कुछ पेरेंट्स ऐसे भी हैं, जो अपनी आदतों की वजह से बच्चों के कॉन्फिडेंस को बढ़ाते हैं. आइए बताते हैं कि माता-पिता की किन आदतों से बच्चा आत्मविश्वास से भरपूर होता है.
बिना शर्त के प्यार
अगर आप बच्चे के अच्छे काम पर तारीफ करते हैं और गलती करने पर डांट लगाते हैं तो ऐसे बच्चे आत्मविश्वासी नहीं हो पाते. वहीं दूसरी ओर जो बच्चे अपने माता-पिता से बिना किसी शर्त और नियम के प्यार पाते हैं, उनमें आत्मविश्वास भरा होता है.
गलतियों पर खुलकर चर्चा
जो माता-पिता अपने बच्चों की गलतियों पर खुल कर उनसे चर्चा करते हैं, उनके बच्चे मानसिक रूप से स्वस्थ होते हैं. ऐसे ही बच्चे आगे चल कर हर क्षेत्र में आत्मविश्वास से भरे हुए रहते हैं.
यह भी पढ़ें: इन टिप्स से हंसी-मजाक छोड़कर पढ़ाई में मन लगाएगा आपका बच्चा
बच्चे के एफर्ट्स की तारीफ
बच्चे के हर एफर्ट की प्रशंसा करें. ध्यान रहे कि बच्चे के हर एफर्ट को समझ कर और उसे मोटिवेट करने के लिए वे गलतियां करने से नहीं हिचकते. इसलिए जरूरी है कि बच्चे के हर एफर्ट की प्रशंसा करें.
भावनाएं व्यक्त करने की आजादी
अपने बच्चों को खुल कर अपनी भावनाएं व्यक्त करने का मौका देना उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाता है. ऐसे में बच्चे के अंदर अपने हर इमोशन से डील करने की क्षमता विकसित हो जाती है और बच्चा आगे चलकर आत्मविश्वास से भरपूर होता है.
यह भी पढ़ें: बच्चे की सही परवरिश के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
यह भी पढ़ें: आपकी आदतों से बच्चे बनते हैं जिद्दी, इन बातों का रखें ध्यान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




