रिकी पोंटिंग ने टीम इंडिया को चेताया, जिम्बाब्वे के खिलाफ उतारे बेस्ट टीम

IND vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अहम सलाह दी है. पोंटिंग का मानना है कि भारत को मैचअप पर ध्यान देने के बजाय अपनी सबसे बेहतरीन प्लेइंग 11 को मैदान पर उतारने पर पूरा फोकस करना चाहिए.
Highlights
IND vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने भारतीय टीम को एक अहम सलाह दी है. उनका मानना है कि गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) सुपर 8 मैच में भारत को अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 उतारने पर फोकस करना चाहिए. टीम को मैचअप बैठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. भारत अपना पहला सुपर 8 मैच साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार चुका है और अब उसे वापसी की जरूरत है.
मैचअप की जगह बेस्ट टीम पर हो फोकस
पोंटिंग का कहना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को मैचअप की बात भूल जानी चाहिए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम ने स्टार स्पिनर अक्षर पटेल को बाहर रखा था. पोंटिंग ने कहा कि कमेंट्री सुनते समय उन्हें पता चला कि साउथ अफ्रीका में लेफ्ट हैंड बल्लेबाज ज्यादा थे, इसलिए अक्षर को नहीं खिलाया गया. लेकिन साउथ अफ्रीका के पास राइट हैंड बल्लेबाज भी थे. एक कप्तान को अच्छे से पता होना चाहिए कि अक्षर जैसे गेंदबाज का सही इस्तेमाल कब और कैसे करना है.
चेन्नई की पिच के हिसाब से चुनें टीम
रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम को एकदम बेसिक्स पर लौटने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को बस अपना लाइनअप देखना चाहिए और यह सोचना चाहिए कि चेन्नई की पिच और वहां के हालात के हिसाब से हमारी सबसे अच्छी 11 क्या हो सकती है. भारत को जिम्बाब्वे के बाद रविवार को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी सुपर 8 मैच भी खेलना है.
अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की हो वापसी
पोंटिंग के मुताबिक अगर चेन्नई के हालात के हिसाब से टीम में अक्षर पटेल की जगह बनती है, तो यह बहुत अच्छी बात है. इसके अलावा उन्होंने कुलदीप यादव को वापस लाने की बात भी कही. पोंटिंग ने बताया कि कुलदीप यादव के लिए सामने लेफ्ट हैंड या राइट हैंड बल्लेबाज होने से कोई फर्क नहीं पड़ता. वह दोनों तरह के बल्लेबाजों को अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी में फंसा सकते हैं.
रवि शास्त्री ने भी किया पोंटिंग का सपोर्ट
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने भी पोंटिंग की बात का सपोर्ट किया है. शास्त्री का मानना है कि टीम में बदलाव होंगे और जिम्बाब्वे के खिलाफ अक्षर पटेल को मौका जरूर मिलना चाहिए. शास्त्री ने कहा कि टीम को अक्षर पटेल के अनुभव की सख्त जरूरत है. उन्होंने सलाह दी कि अक्षर और वाशिंगटन सुंदर दोनों को एक साथ खिलाना चाहिए. इससे कप्तान के पास गेंदबाजी का एक एक्स्ट्रा ऑप्शन रहेगा.
रिंकू सिंह को बैठना पड़ सकता है बाहर
शास्त्री ने कहा कि रविवार को वरुण चक्रवर्ती का दिन खराब था. अगर टीम के पास एक्स्ट्रा बॉलर होता तो फायदा मिलता. अक्षर पटेल के खेलने से बैटिंग 8 नंबर तक हो जाएगी. हार्दिक पांड्या नंबर 5, शिवम दुबे 6 और सुंदर नंबर 7 पर खेल सकते हैं. अक्षर को नंबर 5 पर भी भेजा जा सकता है. शास्त्री ने कहा कि अगर 8 बल्लेबाज भी टी20 में रन नहीं बना पा रहे हैं, तो कुछ गलत है. ऐसे में रिंकू सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है या फिर किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को हटाना होगा.
ये भी पढ़ें-
इरफान ने की पाक मीडिया की बेइज्जती, T20 WC से पाकिस्तान का पत्ता लगभग साफ
फ्लॉप दामाद शदाब खान के लिए मोहम्मद हफीज से भिड़े ससुर सकलैन मुश्ताक
जब भी हारते हैं… ब्रूक को लेकर सलमान आगा का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










