IND vs SL 2nd Test Day 5: जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत, क्या बारिश बिगाड़ देगी खेल?

Updated:
विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका में कोंलबो का मौसम (एक्स)

भारत और श्रीलंका के दूसरे टेस्ट का आज आखिरी दिन है. टीम इंडिया जीत के करीब, पर कोलंबो मौसम की चिंता. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जीत जरूरी.

विज्ञापन

India vs Sri Lanka 2nd Test Day 5: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज आखिरी दिन है. टीम इंडिया जीत के बेहद करीब है, लेकिन कोंलबो वेदर ने उसकी टेंशन बढ़ा दी है. चौथे दिन स्टंप्स तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए थे और भारत से सिर्फ 16 रन आगे है.

विज्ञापन

भारत को मिलेगा छोटा लक्ष्य?

श्रीलंका की बढ़त सिर्फ 16 रन है. ऐसे में भारत अगर आखिरी चार विकेट जल्दी निकाल लेता है तो उसे 100 रन से भी कम का लक्ष्य मिल सकता है. भारतीय गेंदबाजों ने पिछले 40 रन के अंदर श्रीलंका के 4 विकेट चटकाए हैं, जिससे मेजबान टीम पर दबाव बढ़ गया है.

बारिश बिगाड़ सकती है जीत

टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता अब बारिश है. कोलंबो में पांचवें दिन बारिश की अच्छी संभावना है और सुबह के सेशन में मौसम खेल बिगाड़ सकता है. दिन में कुछ देर बारिश रुकने के बाद फिर से बारिश की संभावना जताई गई है. अगर बारिश के कारण पर्याप्त ओवर नहीं फेंके गए तो भारत की आसान दिख रही जीत ड्रॉ में बदल सकती है.

इसे भी पढ़े- Anaya Bangar Cricket: अनाया बांगर को क्रिकेट खेलने की इजाजत क्यों मिली, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में है रोक?

भारत को जीत जरूरी

भारत के लिए यह टेस्ट सिर्फ सीरीज जीतने के लिहाज से ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भी बेहद अहम है. भारत फिलहाल 53.33 PCT के साथ पांचवें नंबर पर है. जीत से भारत को 12 अंक मिलेंगे, जबकि ड्रॉ होने पर सिर्फ 4 अंक मिलेंगे. ड्रॉ की स्थिति में भारत का PCT करीब 51.52 हो जाएगा.

इसे भी पढ़े- Ashwin Pujara Lucky Charm: पुजारा को अपना ‘लकी चार्म’ मानते थे अश्विन, विकेट के लिए करते थे ये टोटका

भारत ने पहली पारी में बनाया था 503 रन

भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी. ध्रुव जुरेल ने 115 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने 63 रन बनाए. इसके बाद श्रीलंका पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट हो गया था. भारत ने फॉलोऑन दिया और अब मेजबान टीम पारी की हार से बचने के लिए संघर्ष कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola