ग्रामीणों ने श्रमदान से बनायी सड़क
Author Pawan kumar sahu
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के डाड़ी पंचायत अंतर्गत साखेटोली जानेवाली सड़क में ग्रामीणों ने श्रमदान कर मिट्टी-मोरम डालकर चलने के अनुकूल बनाया.
विज्ञापन
लापुंग.
प्रखंड के डाड़ी पंचायत अंतर्गत साखेटोली जानेवाली सड़क में ग्रामीणों ने श्रमदान कर मिट्टी-मोरम डालकर चलने के अनुकूल बनाया. ग्रामीणों ने कहा कि सांसद, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से उन्हें आवागमन में काफी परेशानी होती है. ग्रामीण गांव की सड़क को पक्की कराने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से मिले और लिखित आवेदन भी दिया. मुखिया सुमिला मिंज ने कहा कि साखेटोली से कारुम तालाब तक दो किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की मांग विधायक व सांसद के साथ-साथ ग्राम पंचायत से भी की गयी. लेकिन पंचायती राज विभाग में राशि नहीं रहने का बहाना बनाया गया. श्रमदान करनेवालों में कृष्णा गोप, सचिन मुंडा, प्रेमचंद होरो, विश्वास होरो, पवन होरो, अनुवेल होरो, कचु मुंडा, अजय वेडिंग, महेंद्र मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, नरेंद्र होरो, अरविंद कुमार तुरी, कृष्णा गोप, ज्वेल होरो, आर्यन मुंडा व ग्रामीण शामिल हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन