नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक ने एग्रीक्लिनिक कोर्स का किया मूल्यांकन

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक ने एग्रीक्लिनिक कोर्स का किया मूल्यांकन

मास संस्थान में चल रहे एग्रीक्लिनिक एंड एग्रीबिजनेस सेंटर के 45 दिवसीय कोर्स का मंगलवार को नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक दीपमाला घोष ने मूल्यांकन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

मास संस्थान में चल रहे एग्रीक्लिनिक एंड एग्रीबिजनेस सेंटर के 45 दिवसीय कोर्स का मंगलवार को नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक दीपमाला घोष ने मूल्यांकन किया. संवाद कार्यक्रम में मास के सचिव विजय भरत ने कार्यक्रम और संस्था के कार्यों की जानकारी दी. श्रीमती घोष ने 24 विद्यार्थियों से उनके कृषि उद्यम और रुचियों पर चर्चा की. उन्होंने विद्यार्थियों को छोटे निवेश या जमीनी स्तर पर काम करके व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने की सलाह दी. नाबार्ड के सहायक प्रबंधक टी नागाराजू ने स्वरोजगार के लिए उत्पादन के साथ-साथ प्रसंस्करण पर विशेष ध्यान देने की बात कही. इस दौरान ”मास” द्वारा बनाये गये ”ट्राइब्स” प्रोजेक्ट के नवोन्मेष कैलेंडर का भी अनावरण किया गया. प्रशिक्षण में शामिल पूर्णिमा कुमारी, प्रकाश कुमार कश्यप और सांनवी दीक्षा ने अपने अनुभव साझा किये. इसके बाद संस्थान परिसर में हो रही ड्रैगन फ्रूट, एप्पल बेर, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, जुकीनी और ऑयस्टर मशरूम सहित विभिन्न फलों व सब्जियों की खेती का निरीक्षण किया गया. मौके पर आइडीबीआइ के पूर्व मुख्य प्रबंधक संजय कुमार, विनय कुमार सहाय, मदन कुमार, अर्जुन महतो, निर्भय कुमार, शांतनु गोराई, शीला महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola