होली से पहले झारखंड में सुधा का दूध दो रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू
झारखंड में सुधा का दूध आज से महंगा हो गया.
Sudha Milk Price Hike: होली से पहले झारखंड में सुधा दूध दो रुपये महंगा हो गया है. दूध का दाम बढ़ाने के पीछे कंपनी ने कच्चे माल और परिवहन लागत बढ़ने का हवाला दिया है. नई दरें बुधवार 25 फरवरी 2026 से लागू हो गई हैं. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
Sudha Milk Price Hike: होली से ठीक पहले झारखंड में कॉम्फेड (सुधा) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब उपभोक्ताओं को सुधा दूध के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी होगी. कंपनी ने कच्चे माल, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन खर्च में वृद्धि को इस फैसले का कारण बताया है. नई दरें बुधवार सुबह से प्रभावी हो गई हैं.
आपके शहर में
हेल्दी और शक्ति दूध के नए दाम
कीमतों में औसतन दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है. 500 एमएल सुधा हेल्दी दूध 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये हो गया है, जबकि एक लीटर हेल्दी अब 53 रुपये के बजाय 55 रुपये में मिलेगा. इसी तरह 500 एमएल सुधा शक्ति दूध 30 रुपये से बढ़कर 31 रुपये हो गया है. एक लीटर शक्ति दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 61 रुपये कर दी गई है.
गोल्ड दूध की कीमत में भी इजाफा
सुधा गोल्ड दूध के दाम भी बढ़ाए गए हैं. 500 एमएल गोल्ड अब 33 रुपये के बजाय 34 रुपये में मिलेगा. वहीं एक लीटर गोल्ड दूध की कीमत 65 रुपये से बढ़कर 67 रुपये हो गई है. त्योहार से पहले इस बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं के बजट पर असर डाला है.
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार है कदमा, 26 को जमशेदपुर आएंगी द्रौपदी मुर्मू
छह लीटर पैक पर ज्यादा असर
बड़े पैक पर कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है. छह लीटर वाला सुधा शक्ति पैक 348 रुपये से बढ़कर 363 रुपये हो गया है. वहीं छह लीटर सुधा हेल्दी पैक 312 रुपये से बढ़कर 327 रुपये कर दिया गया है. कंपनी का कहना है कि लागत में लगातार वृद्धि के कारण मूल्य संशोधन जरूरी हो गया था. होली के मौके पर दूध की मांग बढ़ने के बीच यह फैसला आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते का कुल्लू में निधन, दोस्तों के साथ गए थे मनाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए