विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एसोसिएशन ने दिया पांच दिन का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते प्रदेश अध्यक्ष राहुल मुर्मू | प्रभात खबर

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ बरवाअड्डा थाना प्रभारी से कथित दुर्व्यवहार और धमकी के मामले में उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. एसोसिएशन ने पांच दिनों के भीतर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

धनबाद से विक्की प्रसाद की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी से कथित दुर्व्यवहार का मामला वरीय संवाददाता, धनबाद बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी के मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की गिरफ्तारी की मांग की है.

एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय की ओर से बुधवार को धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 में विधायक समेत अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पांच दिनों के अंदर सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है. कार्रवाई नहीं होने पर एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है. एसोसिएशन ने एसएसपी से मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाएं तत्काल पूरी करते हुए पांच दिनों के अंदर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर राज्य की विभिन्न शाखाओं और सदस्यों के साथ मिलकर आंदोलन किया जायेगा.

पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों, मुख्य सचिव, गृह विभाग के प्रधान सचिव तथा पुलिस महानिरीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को भी भेजी गयी है. एसोसिएशन ने कहा : 21 अगस्त की रात विधायक जयराम ने थाना प्रभारी से की दुर्व्यवहार, थाना में घुसकर सामान फेंका एसोसिएशन के पत्र के अनुसार, 21 अगस्त की रात विधायक जयराम महतो के मोबाइल नंबर से बरवाअड्डा थाना प्रभारी पुअनि रवि कुमार को व्हाट्सएप कॉल की गयी.

आरोप है कि बातचीत के दौरान थाना प्रभारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गयी. इसके बाद देर रात विधायक अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया. पत्र में कार्यालय की मेज पर रखे सामान को इधर-उधर करने और कुछ सामान को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है.

22 अगस्त को थाना प्रभारी के प्रतिवेदन पर दर्ज की गयी प्राथमिकी घटना के बाद थाना प्रभारी रवि कुमार के प्रतिवेदन के आधार पर 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाना में कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया. इसमें बीएनएस की धारा 221, 224, 132, 351(2), 352 और 3(5) के तहत विधायक जयराम महतो समेत 10 नामजद तथा 40-50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और सम्मान का उठाया मुद्दा पुलिस एसोसिएशन ने पत्र में कहा है कि घटना से धनबाद समेत पूरे राज्य के पुलिसकर्मियों में आक्रोश है. एसोसिएशन का आरोप है कि विधायक द्वारा सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से लगातार पुलिसकर्मियों के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है.

पत्र में यह भी कहा गया है कि थाना प्रभारी को ऑफ ड्यूटी रहने पर सबक सिखाने की बात कही गयी है, जिससे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर आशंका उत्पन्न हुई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola