पावर हाउस शिव मंदिर से दानपेटी के रुपये चोरी*कई दुकानों में भी चोरी

Updated:
विज्ञापन
पावर हाउस शिव मंदिर से दानपेटी के रुपये चोरी*कई दुकानों में भी चोरी

चोरों ने मंगलवार की रात भी कई जगहों में चोरी की और कई जगह चोरी का असफल प्रयास किया.

विज्ञापन

रातू.

पुलिस की सक्रियता के बावजूद भी चोर चोरी कर ही रहे हैं. चोरों ने मंगलवार की रात भी कई जगहों में चोरी की और कई जगह चोरी का असफल प्रयास किया. चोरों ने काठीटांड़ के पावर हाउस शिव मंदिर में मंगलवार की रात वहां रखे दो दान पेटी का ताला तोड़ कर चोरी कर ली. इस दौरान चोरों ने भंडारा के लिए मंदिर के स्टोर रूम में रखे कांसा पीतल के बर्तनों को भी चोरी करने का प्रयास किया. लेकिन, लोगों के जागने से भाग गये. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. दो चोरों ने चोरी की है. चोरी से पहले दोनों ने भगवान के गर्भ गृह में जाकर प्रणाम किया, इसके बाद चोरी की. इधर काली मंदिर के सामने राम निहोर झा की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान में रखे सामान की चोरी कर ली. बगल में फल दुकान को भी निशाना बनाया, लेकिन असफल रहे. मामले को लेकर मंदिर समिति ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Chandrashekhar Upadhey

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Upadhey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola