Crime News: हाइकोर्ट के कैंटीन में लिपिक का मोबाइल चोरी

Ranchi News: हाइकोर्ट के कैंटीन में पकौड़ी खाने गये अधिवक्ता लिपिक का मोबाइल चोरी हो गया.
रांची. हाइकोर्ट के कैंटीन में पकौड़ी खाने गये अधिवक्ता लिपिक का मोबाइल चोरी हो गया. इस संबंध में लिपिक अजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा हे कि मंगलवार की शाम में हाइकोर्ट परिसर स्थित प्रदीप के कैंटीन में पकौड़ी खा रहे थे. खाने के बाद वह हाथ धोने के लिए बेसिन की ओर गये. इसी बीच बेंच पर रखा पोको कंपनी का मोबाइल किसी ने चुरा लिया.
घर में घुसकर उड़ाया मोबाइल :
घर में घुसकर दो अज्ञात बच्चों और एक महिला द्वारा मोबाइल की चोरी करने का मामला सामने आया है. मामले में पावर हाउस रोड निवासी एशिका कुमारी ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि सीसीटीवी में देखने पर पता चला कि उनके घर में चार मार्च की सुबह 7.35 बजे दो अज्ञात बच्चों के साथ एक महिला घुसी और मोबाइल की चोरी कर ली. फोन में निजी दस्तावेज और कॉलेज का जरूरी पीडीएफ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




