आज झारखंड पहुंचेंगे मीर, कल कांग्रेस विधायक दल की होगी बैठक

मौके पर अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस के मंत्री, विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे. श्री सिन्हा ने बताया कि तीन जनवरी को प्रदेश प्रभारी श्री मीर कांग्रेस भवन में विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे.
रांची : कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर दो दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में दो जनवरी को राजधानी रांची पहुंचेंगे. वह दोपहर 12:50 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रभारी को एयरपोर्ट से लेकर संगम गार्डन आने के क्रम में शहर के कई चौक-चौराहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मोरहाबादी के संगम गार्डन में स्वागत समारोह आयोजित किया जायेगा. मौके पर अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस के मंत्री, विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे. श्री सिन्हा ने बताया कि तीन जनवरी को प्रदेश प्रभारी श्री मीर कांग्रेस भवन में विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद वह लोकसभा प्रभारियों एवं संयोजकों के साथ बैठक करेंगे. प्रभारी श्री मीर बोर्ड निगम के अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ भावी कार्यक्रम पर चर्चा करेंगे. शाम को वह अग्रणी संगठन, विभाग के अध्यक्षों/चेयरमैन और संबंधित प्रभारियों के साथ सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे.
Also Read: कौन हैं गुलाम अहमद मीर, जिन्हें अविनाश पांडे की जगह बनाया गया है झारखंड कांग्रेस का प्रभारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




