ePaper

कौन हैं गुलाम अहमद मीर, जिन्हें अविनाश पांडे की जगह बनाया गया है झारखंड कांग्रेस का प्रभारी

Updated at : 23 Dec 2023 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
कौन हैं गुलाम अहमद मीर, जिन्हें अविनाश पांडे की जगह बनाया गया है झारखंड कांग्रेस का प्रभारी

गुलाम अहमद मीर को झारखंड कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है. जीए मीर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं. जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. उनको यहां लाने के पीछे क्या है रणनीति...

विज्ञापन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बदल गए हैं. अविनाश पांडेय की पदोन्नति हो गई है. उन्हें उत्तर प्रदेश का कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले 62 वर्षीय गुलाम अहमद मीर को झारखंड कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जीए मीर को पश्चिम बंगाल के प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया है कि झारखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का दायित्व सौंपने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रति आभार जताया है. उन्हें बधाई दी है. राजेश ठाकुर ने कहा है कि अविनाश पांडे एक कुशल संगठनकर्ता थे. उन्होंने झारखंड कांग्रेस को पंचायत स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी इसी क्षमता को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें यूपी जैसे बड़े राज्य की जिम्मेवारी सौंपी है. लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन में हुए इस बड़े फेरबदल के कई मायने हैं. इसकी अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा से उत्तर प्रदेश का प्रभार वापस ले लिया गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल के बाद जो लिस्ट जारी की है, उसमें प्रियंका गांध वाड्रा को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है. जीए मीर को प्रभारी बनाए जाने के बाद झारखंड प्रदेश को उम्मीद है कि सूबे में कांग्रेस पार्टी नए सिरे से अपनी जड़ें मजबूत करेगी और लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी.

मीर के मनोनयन पर राजेश ठाकुर ने जतायी खुशी

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के रूप में गुलाम अहमद मीर के मनोनयन पर राजेश ठाकुर ने हर्ष व्यक्त किया है. कहा है कि मीर साहब की संगठनात्मक क्षमता का लाभ झारखंड कांग्रेस को मिलेगा. जीए मीर कुशल नेता के रूप में जाने जाते हैं. जम्मू-काश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाया था. इनकी कार्यकुशलता झारखंड में भी देखने को मिलेगी. इतना ही नहीं, झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को तीन राज्यों का प्रभारी बनाया गया है, जिस पर हर्ष व्यक्त करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि डॉ अजय कुमार के अनुभव का लाभ अब कांग्रेस को तीन राज्यों में मिलेगा.

Also Read: अविनाश पांडेय का बढ़ा कद, उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गए, जीए मीर को झारखंड-बंगाल का प्रभार

अनंतनाग के रहने वाले हैं जीए मीर

गुलाम अहमद मीर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के शाहबाद-बाला तहसील के रहने वाले हैं. अनंतनाग के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज से बीए तक की पढ़ाई की है. कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने वर्ष 2019 में डोरू संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था. वर्ष 2015 में जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए मीर ने वर्ष 2022 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि आने वाले दिनों में केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले चुनावों के लिए पार्टी नए सिरे से संगठन में फेरबदल कर सके. बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ बने देशव्यापी गठबंधन इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिकट इन्क्लूसिव अलायंस (आईएनडीआईए) की बैठक के बाद और लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में इतने बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल के कई राजनीतिक मायने हैं.

Also Read: झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय का बड़ा ऐलान, कहा- बदले जा सकते हैं कांग्रेस कोटे के मंत्री

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola