रक्षा राज्यमंत्री ने लोगों को सम्मानित किया

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने सोमवार को डकरा में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया.
डकरा. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने सोमवार को डकरा में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया. कहा कि इस मौके पर वे सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले 75-75 लोगों को सम्मानित करने का कार्यक्रम चला रहे हैं उसी कड़ी में आज डकरा में यह कार्यक्रम रखा गया है. डकरा वीआइपी क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा खिलाड़ी, सफाइकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और पत्रकारों को सम्मानित किया. कहा कि एसे लोगों ने कोविड के समय अपनी जान की परवाह न कर बेहतरीन समाजसेवा की थी. संचालन कार्तिक पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन अनील गंझू ने किया. इस अवसर पर प्रीतम साहू, मनोज साहू, श्यामसुंदर सिंह, शत्रुंजय सिंह, दिलीप पासवान, पुतुल देवी, सरस्वती देवी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




