Ranchi News : रांची में मिल्क पाउडर प्लांट की स्थापना जल्द : शाह

Published by : PRADEEP JAISWAL Updated At : 16 Apr 2025 6:29 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ मीनेश शाह ने बुधवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान झारखंड में मेधा डेयरी सहित एनडीडीबी की कार्य योजना पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ मीनेश शाह ने बुधवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान झारखंड में मेधा डेयरी सहित एनडीडीबी की कार्य योजना पर चर्चा हुई. डॉ मीनेश शाह ने बताया कि होटवार (रांची) में नया मिल्क पाउडर प्लांट के साथ मिल्क प्रोडक्ट प्लांट का निर्माण होने जा रहा है.

डॉ शाह ने कहा कि इस मिल्क पाउडर प्लांट के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का समय निर्धारित किया जा रहा है. बहुत जल्द इस नये प्लांट की आधारशिला रखी जायेगी. साथ ही गिरिडीह में 50 हजार लीटर का एक और नया प्लांट लगाने की योजना है. डॉ मीनेश शाह ने बताया कि उन्होंने खुद गिरिडीह जा कर स्थल निरीक्षण किया है.

गोकुल मिशन के तहत होगी सेंटर की स्थापना

झारखंड में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत राज्य के किसानों को अच्छी नस्ल की गाय उपलब्ध कराने को लेकर एक सेंटर का निर्माण किया जायेगा. अब गाय खरीद के लिए किसानों को दूसरे राज्य जाने की जरूरत नहीं होगी. राज्य सरकार और झारखंड मिल्क फेडरेशन द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जायेगा. केंद्र सरकार से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जमशेदपुर या रांची में अच्छे नस्ल की गाय उपलब्ध कराने का सेंटर शुरू किया जायेगा. मुलाकात के क्रम में वेटनरी डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा हुई. पशुपालकों को समय पर वेटनरी डॉक्टर उपलब्ध हो, इसे सुनिश्चित कराया जायेगा. इस मौके पर मेधा डेयरी के प्रबंध निदेशक जयदेव विश्वास भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP JAISWAL

लेखक के बारे में

By PRADEEP JAISWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola