Ranchi News : ईद, सरहुल और रामनवमी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक आज

Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 25 Mar 2025 11:57 PM

विज्ञापन

डीजीपी करेंगे समीक्षा, आइजी, रेंज डीआइजी और सभी जिलों के एसपी होंगे शामिल

विज्ञापन

रांची. राज्य में ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा बैठक बुधवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता करेंगे. यह बैठक सभी जोनल आइजी, रेंज डीआइजी और सभी जिलों के एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. समीक्षा बैठक मुख्य रूप से 18 बिंदुओं पर की जायेगी. इसमें पर्व- त्योहार को देखते हुए की गयी निरोधात्मक कार्रवाई, पुलिस बल की उपलब्धता, धार्मिक स्थल के आसपास सुरक्षा की व्यवस्था, जुलूस मार्ग का सत्यापन, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती, कंट्रोल रूम, पुलिस के लिए की गयी आपातकालीन व्यवस्था, दंगे से निबटने के उपाय, लंबित वारंट और कुर्की का निष्पादन, होमगार्ड के अतिरिक्त जवानों की आवश्यकता पर चर्चा की जायेगी. इसके अलावा शराब और अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ छापेमारी, सांप्रदायिक दंगे को लेकर पूर्व में दर्ज केस और इसकी वर्तमान स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा होगी. बैठक के बाद पुलिस मुख्यालय के स्तर से जिन जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता होगी, वहां अतिरिक्त बल प्रदान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola