नीलांबर-पीतांबर शहादत दिवस पर रांची में जुटेंगे खरवार भोगता समाज के लोग

Updated at : 16 Mar 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
नीलांबर-पीतांबर शहादत दिवस पर रांची में जुटेंगे खरवार भोगता समाज के लोग

नीलांबर-पीतांबर शहादत दिवस पर रांची में जुटेंगे खरवार भोगता समाज के लोग

विज्ञापन

खलारी. खरवार भोगता समाज विकास संघ की बैठक विश्रामपुर पंचायत भवन बड़कीटांड़ में हुई. जिसकी अध्यक्षता विश्वनाथ गंझू ने की. बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला अध्यक्ष अमृत भोगता व जिला सहसचिव प्रभाकर गंझू उपस्थित थे. बैठक में 28 मार्च को रांची मोरहाबादी में आयोजित अमर शहीद नीलांबर पीतांबर के शहादत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव गांव में प्रचार प्रसार करने और खलारी प्रखंड क्षेत्र से हजारों की संख्या में अपनी पारंपरिक वेश भूषा में झांकी के साथ शहादत दिवस में शामिल होने रांची जायेंगे. अमृत भोगता ने कहा कि रांची में नीलांबर पीतांबर के शहादत दिवस कार्यक्रम इस बार ऐतिहासिक होगा, क्योंकि इस कार्यक्रम में झारखंड के कोने कोने से खरवार भोगता समाज के लाखों लोग पारंपरिक वेश भूषा और अपनी संस्कृति गाजे बाजे के साथ जुटेंगे. इसलिए इस कार्यक्रम में खलारी प्रखंड से भी हजारों लोग को शामिल होना है इसके लिए सभी लोग प्रचार प्रसार में जुट जायें. बैठक में बिगना गंझू, शिवदयाल गंझू,बालेश्वर गंझू, जगदीश गंझू, राहुल गंझू, गोविंद भोगता,मंगलाल गंझू, बलराम गंझू,नीरज,सुशील, पप्पू , धनेश्वर, पवन गंझू सहित कई लोग मौजूद थे.

खरवार भोगता समाज विकास संघ की बड़कीटांड़ में बैठक

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola