रांची: गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल में श्री सर्वेश्वरी समूह का जागरूकता अभियान आयोजित  

Updated:
विज्ञापन
ranchi news

श्री सर्वेश्वरी समूह का जागरूकता अभियान

Ranchi News: श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा रांची द्वारा ‘पंछी को दाना- पंछी को पानी’ जन-जागरूकता अभियान के दूसरे चरण का आयोजन गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल, रातु रोड रांची में किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Ranchi News: झारखंड के रांची में श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) द्वारा आज 02 मई 2026 को ‘पंछी को दाना-पंछी को पानी: जन जागरूकता अभियान – वर्ष 2026’ के दूसरे चरण का आयोजन किया गया. 

गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल में हुआ आयोजन 

कार्यक्रम को गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल, रातु रोड रांची में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्कूल के सातवीं कक्षा से दसवीं कक्षा के बच्चों के बीच 150 सकोरा (मट्टी का बर्तन) और दाना के पैकेट बांटा गया. 

बच्चों को पक्षी संरक्षण के लिए किया गया प्रेरित 

कार्यक्रम में एक छोटी सभा की गई. जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए बच्चों के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिश की गई. इसमें भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी और दाना मिल सके साथ ही उनके जीवन की रक्षा हो सके के बारे में बताया गया. 

स्कूल प्रशासन का मिला सहयोग 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक आश्रित शामेंद्र खाखा सहित टीचर्स जयकिशन द्वेदी, श्रीमती मीरा लकड़ा, गीता कुमारी, उषा कुमारी, नीतू प्रिया का सहयोग रहा. 

ये लोग रहे मौजूद 

श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा रांची की ओर से शम्भू शरण षाड़ंगी, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्रवण कुमार शर्मा, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव और अन्य शामिल हुए. 

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola