Sports : अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय पदक विजेता लॉन बॉल खिलाड़ियों का डीजीपी ने बढ़ाया उत्साह

Updated at : 13 Mar 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
Sports : अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय पदक विजेता लॉन बॉल खिलाड़ियों का डीजीपी ने बढ़ाया उत्साह

अनुराग गुप्ता ने पुलिस में कार्यरत खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची झारखंड पुलिस में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय पदक विजेता लॉन बॉल्स खिलाड़ियों ने गुरुवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान अनुराग गुप्ता ने पुलिस में कार्यरत खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के झारखंड पुलिस में कार्यरत खिलाड़ियों के लिए कैंप और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए विशेष अनुमति देने की बात कही. डीजीपी से मुलाकात करने गये खिलाड़ियों में झारखंड पुलिस की लवली चौबे, कविता कुमारी, दिनेश कुमार, सुनील बहादुर व आलोक लकड़ा शामिल थे. सभी ने 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते. मौके पर झारखंड ओलिंपिक संघ (जेओए) के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने खिलाड़ियों के लिए राज्य प्रतियोगिताओं में भागीदारी और उनके प्रशिक्षण के लिए अनुमति की चर्चा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola