प्रखंड संसाधन केंद्र खलारी के गणित के विशेषज्ञ को दी गयी विदाई

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 17 Nov 2025 9:05 PM

विज्ञापन

स्थानांतरण हुए गणित विषय के विशेषज्ञ राजेश कुमार वर्मा को विदाई दी गयी.

विज्ञापन

खलारी. प्रखंड संसाधन केंद्र खलारी में विदाई समारोह का आयोजन कर स्थानांतरण हुए गणित विषय के विशेषज्ञ राजेश कुमार वर्मा को विदाई दी गयी. राजेश वर्मा खलारी में शिक्षा के क्षेत्र में 13 वर्षों तक कार्य किया. विदाई समारोह के अवसर पर उपस्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के सभी सदस्य और शिक्षकगण ने उन्हें सम्मानित किया. मौके पर श्री वर्मा ने अपने 13 साल के कार्यों को लोगों के बीच साझा किया. राजेश कुमार वर्मा को सहायक आचार्य (गणित विज्ञान) शिक्षक के रूप में अपने गृह जिला कोडरमा में चयनित किया गया है. इस मौके पर बीपीओ सरवरी नाथ चौरसिया, दीपक कुमार, श्याम चोबे, मनोज मिश्रा, मनोज कुमार, उदय सिंह, आदर्श कुमार बाजपेई, नगदीप कुमार, नीतीश कुमार, बबिता कुमारी, जलेश्वर यादव, अनुज गुप्ता, रनथू साहू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola