ePaper

झारखंड में निकले गुरुजी की अस्थि कलशयात्रा, नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेता मणि शंकर ने किया आग्रह

Updated at : 13 Aug 2025 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
Mani Shankar With Hemant Soren In Nemra

नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करते कांग्रेस नेता मणि शंकर

Mani Shankar: झारखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष मणि शंकर बुधवार को रामगढ़ के नेमरा पहुंचे. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दिवंगत शिबू सोरेन के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि झारखंड में गुरुजी की अस्थि कलशयात्रा निकाली जाए, ताकि गांव के लोग भी शिबू सोरेन को अंतिम जोहार कह सकें. उन्होंने पीएम मोदी से गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग की.

विज्ञापन

Mani Shankar: रांची-झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मणि शंकर बुधवार को रामगढ़ के नेमरा पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि गुरुजी की अस्थि कलशयात्रा पूरे झारखंड में निकाली जाए ताकि इस राज्य के लोगों को गुरुजी को श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम जोहार कहने का मौका मिल सके. झारखंड के गांव-गांव में दिवंगत शिबू सोरेन को आम लोग सम्मान एवं आदर्श के रूप में देखते हैं.

रांची और देवघर में बने संग्रहालय-मणि शंकर


कांग्रेस नेता मणि शंकर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि गुरुजी का अलग झारखंड राज्य के लिए किए गए संघर्ष और संथाल आंदोलन का जीवंत चित्रण फोटो एवं दस्तावेजों के माध्यम से विश्व के लोगों को अवलोकन कराने के लिए रांची तथा देवघर में म्यूजियम (संग्रहालय) की स्थापना की जाए. रांची झारखंड की राजधानी है एवं देवघर एक पर्यटन स्थल है, जहां देश-विदेश के लोगों को झारखंड आंदोलन के महानायक, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक शिबू सोरेन के विभिन्न पहलुओं को जानने का अवसर प्राप्त होगा.

ये भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर को बताया फर्जी, 17 अगस्त को परिजनों से करेंगे मुलाकात

गुरुजी को मिले भारत रत्न-मणि शंकर


झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मणि शंकर ने प्रधानमंत्री से आदिवासियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है. इसके साथ ही झारखंड कैबिनेट तथा विधानसभा से पारित कर गुरुजी को भारत रत्न देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को अभिलंब भेजने का आग्रह किया.

शिबू सोरेन का संघर्ष स्कूलों के पाठ्यक्रम में हो शामिल-मणि शंकर


मणि शंकर ने कहा कि हेमंत सोरेन राजधर्म के साथ पुत्रधर्म का उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर रहे हैं. झारखंडवासियों का दु:ख-दर्द समझते हुए नेमरा गांव से ही जरूरी फाइलों का निबटारा रहे हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विद्यालयों के पाठ्यक्रम में वीर शिबू सोरेन के संघर्ष एवं बलिदान की गाथा को शामिल किया जाए. प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता निरंजन शर्मा ने भी हेमंत सोरेन से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को आमंत्रण

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola