Maiya Samman Yojana : महिलाओं के 7500 रुपये न मिलने की बड़ी वजह आई सामने, जल्दी सुधारें ये गलती तुरंत आएंगे पैसे

maiya samman yojana
Maiya Samman Yojna : कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके खाते में अब तक 7500 रुपये नहीं पहुंची है. अब वे महिलाएं ब्लॉक का चक्कर लगाने के लिए विवश हैं. अधिकतर महिलाएं ये जानना चाह रही है कि आखिर गड़बड़ी कहां हुई है.
Maiya Samman Yojna, रांची: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में एक साथ तीन माह की किस्त 7500 रुपये भेज दी गयी है. लेकिन कई महिलाएं ऐसी भी हैं जिनके खाते में अब तक यह राशि नहीं पहुंची है. अब वे महिलाएं ब्लॉक का चक्कर लगाने के लिए विवश हैं. उनके मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि उनके खाते में राशि क्यों नहीं पहुंची. अधिकतर महिलाएं ये जानना चाह रही है कि आखिर गड़बड़ी कहां हुई है और किन चीजों को सुधारने की जरूरत है.
इस वजह से अटके आपके 7500 रुपये
अधिकतर महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आने की एक बड़ी वजह ये सामने आ रही है कि बैंक अकाउंट नंबर और ऑनलाइन अकाउंट नंबर अलग-अलग हैं. इस वजह से अभी बड़ी संख्या में महिलाओं को होल्ड पर रखा गया है. दूसरी बड़ी वजह ये बतायी जा रही है कि ज्यादातर बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक नहीं है. इस कारण भी कई महिलाओं को पैसे नहीं मिले हैं. वहीं, अधिकतर लाभुक महिलाओं ने अब तक अपना केवाईसी नहीं करवाया है. इस कारण भी बड़ी संख्या में महिलाओं के पैसे अटक गए है.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : पुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं?
कैसे आएंगे अटके हुए पैसे
विभाग की ओर से बार-बार बोलने के बावजूद भी बड़ी संख्या में लाभुक महिलाओं ने ना तो अपना आधार कार्ड बैंक से लिंक करवाया ना ही केवाईसी करवाया. बिना केवाईसी के आपके अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे. इसलिए अगर आपके पैसे अटके है तो सबसे पहले अपना आधार कार्ड बैंक से लिंक करवाएं साथ ही अपना केवाईसी भी करवाएं.
इसे भी पढ़ें
19 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत
Aaj Ka Mausam: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट, गर्मी से मिली राहत
Jharkhand Crime News: जनवरी में झारखंड में 127 लोगों का हुआ मर्डर, सबसे ज्यादा रांची में
कोडरमा के ढाब में SBI का एटीएम काटकर 12 मिनट में 10 लाख रुपए ले गये लुटेरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




