Aaj Ka Mausam: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट, गर्मी से मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट.

Aaj Ka Mausam: झारखंड के प्रमुख जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है. इसकी वजह से मार्च में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. पिछल 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट आने के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने बुधवार को बताया कि राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट के बाद यह 17.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है. रांची के उच्चतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आयी है और यह 32.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन जिलों में न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट

जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो थर्मल और चाईबासा के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है. बुधवार को जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 0.1 डिग्री घटकर 37 डिग्री रह गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. यहां के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट आयी है. आज यह 19.6 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

डाल्टेनगंज के उच्चतम तापमान में नहीं हुआ कोई बदलाव

डाल्टेनगंज के उच्चतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और यह 35.8 डिग्री पर बना हुआ है. न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. आज डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: F1 Visa Cancelled: हमास का समर्थन किया तो नहीं पढ़ पाएंगे अमेरिका में, ट्रंप की कड़ी कार्रवाई

बोकारो थर्मल का अधिकतम तापमान चढ़ा, न्यूनतम पारा गिरा

बोकारो थर्मल के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई है और न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी है. बोकारो थर्मल का उच्चतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेंटीग्रेड का उछाल

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में आज का न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है, लेकिन उच्चतम तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि हुई है, जिससे यहां गर्मी बढ़ गयी है. चाईबासा में आज का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान कम होने की वजह से सुबह और शाम में हल्की ठंड लग रह है.

झारखंड का उच्चतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस हुआ

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात करें, तो राज्य में सबसे गर्म स्थान चाईबासा रहा. यहां का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा जिले में दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. इस दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा.

इसे भी पढ़ें

19 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

अपराधियों के निशाने पर कोयला कारोबारी, रंगदारी वसूलने के लिए सक्रिय हैं ये गिरोह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola